Diwali Pujan muhurat
Diwali Puja Shubh Muhurat 2024 : दिवाली आज, इस शुभ मुहूर्त में करें लक्ष्मी पूजा, जानें पूजा विधि, उपाय और महत्व
Maa Lakshmi Ganesh ji puja on Diwali: दिवाली का त्योहार हमें अपने जीवन के अंधकार रूपी बुराइयों को दूर करने और अपने जीवन में प्रकाश लाने का संदेश देता है. यह त्योहार सुख समृद्धि का प्रतीक भी माना जाता है. इस दिन शुभ मुहूर्त में मां लक्ष्मी की पूजा अर्चना की जाती है. आइए जानते हैं इस साल दिवाली पर लक्ष्मी पूजन का शुभ मुहूर्त क्या है?
Diwali 2024 Puja vidhi and Significance: दिवाली, भारत का सबसे बड़ा और महत्वपूर्ण त्योहारों में से एक है, जिसे दीपों का त्योहार भी कहा जाता है. यह त्योहार अंधकार पर प्रकाश की जीत, बुराई पर अच्छाई की जीत और ज्ञान पर अज्ञानता की जीत का प्रतीक है.दिवाली के दिन घरों को दीपों से सजाया जाता है, जो अंधकार को दूर कर प्रकाश लाते हैं. यह प्रतीक है कि ज्ञान और अच्छाई हमेशा अज्ञानता और बुराई पर विजय प्राप्त करती है.
दिवाली के दिन माता लक्ष्मी की पूजा की जाती है, जो धन और समृद्धि की देवी हैं. माना जाता है कि इस दिन लक्ष्मी जी पृथ्वी पर आती हैं और अपने भक्तों को धन और समृद्धि का आशीर्वाद देती हैं. भारत के कुछ हिस्सों में दिवाली को नए साल की शुरुआत के रूप में भी मनाया जाता है, इस दिन नए काम की शुरुआत करना शुभ माना जाता है. इस साल दिवाली का पर्व आज यानी 31 अक्टूबर को मनाया जाएगा. दिवाली की शाम को किस शुभ मुहूर्त में लक्ष्मी- गणेश जी का पूजा करें. आइए जानते हैं.
पूजा का शुभ मुहूर्त (Diwali 2024 Puja Ka Shubh Muhurat)
पंचांग के अनुसार, लक्ष्मी पूजा का शुभ मुहूर्त शाम 5 बजकर 37 मिनट से 8 बजकर 45 मिनट तक रहेगा. यह समय देवी लक्ष्मी की पूजा और उनकी कृपा प्राप्त करने के लिए सबसे उपयुक्त माना गया है. 31 अक्टूबर को लक्ष्मी पूजन का शुभ मुहूर्त शाम 5 बजे से मध्य रात्रि तक रहेगा. इस दौरान घरों में साफ-सफाई करके, दीप जलाकर, और मां लक्ष्मी एवं भगवान गणेश की पूजा की जाती है, जिससे सुख-समृद्धि का आशीर्वाद
ज्योतिष शास्त्र के अनुसार, इन 3 शुभ मुहूर्त में भी लक्ष्मी पूजा की जा सकती है (Lakshmi Puja 2024 Time)
प्रदोष काल में पूजा मुहूर्त का समय – 31 अक्टूबर 2024, शाम 05 बजकर 35 मिनट से रात 08 बजकर 11 मिनट तक पूजा की जा सकती है.
वृषभ काल में पूजा मुहूर्त का समय – 31 अक्टूबर 2024, शाम 06 बजकर 21 मिनट से रात 08 बजकर 17 मिनट तक पूजा का समय रहेगा.
निशिता काल में पूजा मुहूर्त का समय – 31 अक्टूबर 2024, रात 11 बजकर 39 मिनट से देर रात 21 बजकर 31 मिनट तक रहेगा.
Happy diwali
Comments
Post a Comment